फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के बाद भी नहीं उतरे बैनर- पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देश भर में 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई और उसी के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई। इसको देखते हुए जिले में भी विभिन्न दलों व पार्टियों का बैनर- पोस्टर उतारा जाने लगा। दो दिनों तक चली इस कवायद के बाद अभी भी नगर में ही कई जगहों के बैनर, पोस्टर अथवा होर्डिंग नहीं उतारे जा सके हैं।
विज्ञापन

डंकीनगंज चौराहे पर टंगा बैनर यही बता रहा है जबकि पास में ही पुलिस की पिकेट भी है। ऐसे ही कई और स्थान हैं जहां पर विभिन्न पार्टियों के बैनर- पोस्टर टंगे हुए हैं। प्रशासन का दावा है कि प्रक्रिया शुरू है, हर जगह से बैनर व इस प्रकार के पोस्टर उतारे जाएंगे। स्टेशन रोड, लोहिया तालाब रोड, फतहां व ऐसे ही कई जगह हैं जहां पर बैनर टंगे हैं। निर्वाचन आयोग का मानना है इस प्रकार के पोस्टर से मतदाता भ्रमित होते हैं। इसको प्रचार की संज्ञा दी जा रही है। संभवत: यही वजह है कि इन बैनर व पोस्टरों को उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें