फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार यादव व छात्रा मोनी गौड़ बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। इस मौके पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल में जीत हासिल करना आवश्यक नहीं बल्कि खेलों में प्रतिभागिता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र वर्ग के दो हजार मीटर दौड़ में रमजान प्रथम, जितेंद्र यादव द्वितीय व मनोज कुमार तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में दो सौ मीटर दौड़ में मोनी गौड़ प्रथम, सुमन यादव दितीय व आरती तृतीय रही। छात्र वर्ग में देवेंद्र कुमार यादव प्रथम, रामजनम यादव द्वितीय, जितेंद्र यादव ने तिसरा स्थान प्राप्त किया। हैमर प्रक्षेप छात्र वर्ग में समीर यादव प्रथम, चंद्रशेखर पाल द्वितीय, कमलेश कुमार पाल तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्र प्रक्षेप छात्र वर्ग में समीर यादव प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय, कमल यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही ऊंची कूद में देवेंद्र कुमार प्रथम, अभिषेक कुमार चौधरी द्वितीय व अशोक कुमार यादव ने तिसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से देवेंद्र कुमार यादव और छात्रा वर्ग से मोनी गौड़ चैंपियन घोषित किए गए। समापन पर प्राचार्य डा. मंजू शर्मा, डा. अशर्फी लाल, डा. रामनिहोर, डा. शेफालिका राय, डा. सूबेदार यादव, डा. प्रभात कुमार सिंह, डा. रजनीश आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डा. अरविंद कुमार और संचालन डा. भास्कर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें