मिर्जापुर। भारत रत्न से सम्मानित व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जिले भर में मनाई गई। सोमवार को स्कूलों, कालेजों व महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
चुनार प्रतिनिधि के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की द्वि दिवसीय जयंती समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ राजीव मोहन ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी युगपुरुष, कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता एवं सहृदय कवि थे। इस अवसर पर डॉ मंजू शर्मा, डॉ माधवी शुक्ला, डॉ कुसुम लता, डॉ रजनीश, डॉ अरविंद, डॉ नलिनी सिंह, डॉ राजेश, डॉ राम निहोर , डॉ आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ दीप नारायण, डॉ संकठा प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसी तरह क्षेत्र के लालता सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय अदलहाट में भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी के 95वीं जयंती समारोह का शुभारंभ सोमवार को आयोजित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन स्व अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने वाजपेयी की अनेक कविताओं का पाठ किया, जिसे उपस्थित समूह ने काफी सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नीलम टंडन तथा संचालन डॉ प्रणव कुमार गौरव ने किया। वक्ताओं में डॉ दुर्गेश कुमार सिंह, डॉ अरविंद कुमार, डॉ अंजू सोनकर, डॉ हेरम पांडेय, डॉ सुमिता बनर्जी, डॉ मनीष चंद आदि ने विचार प्रस्तुत किए। शेरवां प्रतिनिधि के अनुुुसार, मुराहू सिंह इंटरमीडिएट कालेज मनउर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य अरबिंद पांडेय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि वाजपेई जी सुशासन के प्रणेता थे। इस दौरान त्रिभुवन सिंह, गोपाल सिंह पटेल, सीएम सिंह यादव, संतोष चौबे, घनश्याम सिंह, तुफानी सिंह, अर्इजु सिंह, इंद्रभुषण तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे। जमालपुर प्रतिनिधि के अनुुसार देवकली इंटर कांलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य रामनिरंजन सिंह ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान मदन मोहन त्रिपाठी, नवीन पांडेय, संतोष सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, नीटू सिंह, केवल सिंह, मनोज सिंह, रामराज सिंह, नरेंद्र लाल श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, नरसिंह सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।