मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब मिर्जापुर व सिटी हॉस्पिटल (बरियाघाट) की ओर से 43 मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन डॉ. नितिन दुआ ने किया । आपरेशन के उपरांत क्लब की सदस्यों द्वारा मरीजों को कंबल, फल एवं केक वितरित किया गया और उन्हें नि:शुल्क चश्मा व दवाइयां भी दी गईं। क्लब की अध्यक्षा परमजीत कौर ने डॉ. नितिन दुआ को सम्मानित करते हुए सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में डॉ. भावना दुआ, डॉ ऋतु दुआ, बीनू गुप्ता, शालू टंडन, सीमा गुप्ता एवं सचिव दीपा सर्राफ उपस्थित थीं।