फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूर्ण, गड़बड़ा धाम मेला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ड्रमंडगंज। अगहन माह में गड़बड़ा धाम में महीनों तक चलने वाला मेला सोमवार से शुरू हो जाएगा। मेला के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। साफ-सफाई तथा सेवटी नदी के महारानी घाट पर सीढ़ियों का निर्माण व गड़बड़ा धाम के ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग स्थित सेमरा तिराहे तथा उंटी तिराहे पर गेट का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से खंड प्रमुख सुरेश दूबे द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दस दिसंबर से गवईं गांव में मेला प्रारंभ होकर सत्रह दिसंबर को शहरहवा मेला लगता है। इसके बाद चौबीस दिसंबर को दोबारा गवईं गांव के मेले में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। मेला क्षेत्र में मध्य प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, रीवां एवं प्रयागराज जनपद सहित क्षेत्रीय तथा जिले के पड़ोसी जनपद के भक्तों की भारी भीड़ रहती है। मेला चतुर्दिक पांच किलोमीटर के क्षेत्र में रहता है। मेला को लेकर शनिवार से ही दुकानें सजने लगीं। मेला परिसर में बच्चों के लिए झूला, मौत का कुआं, जादूगर, सर्कस सहित खिलौने की दुकानें लग गई हैं। वहीं, प्रभारी निरीक्षक हलिया विश्वज्योति राय ने बताया कि मेला के लिए बाहरी फोर्स सहित एक प्लाटून पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन










तैयारियां पूर्ण, गड़बड़ा धाम मेला आज से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें