फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल चालू कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को बरैनी घाट पक्का पुल पर यातायात चालू करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने पूरे कचहरी परिसर का भ्रमण कर अपनी आवाज को बुलंद किया। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर बरैनी घाट पक्का पुल पर यातायात को अवलिंब चालू कराने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया बरैनी घाट पक्का पुल पर यातायात चालू कराने की तिथियों के बावजूद अभी तक पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा अभी गंगा पर पक्का पुल का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। जिससे अधिवक्ताओं व जनमानस को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कहा गया कि इस वर्ष पीपा पुल भी बरैनी के घाट पर नहीं बनवाया गया। अधिवक्ताओं ने डीएम से मांग किया गया कि अधिवक्ताओं व जनमानस की मांग को देखते हुए यथाशीघ्र पक्का पुल पर आवागमन के लिए खोले जाने तक पीपा पुल एक सप्ताह के अंदर चालू कराने के लिए त्वरित कार्रवाई कराई जाए। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष रतन कुमार मिश्र व संचालन सचिव वंशराज यादव ने की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह, जनार्दन प्रसाद यादव, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, बलिस्टर उपाध्याय, रमाशंकर पांडेय, जटाधर दूबे, संतोष तिवारी, नागेंद्र सिंह, राकेश सिंह, दिनेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें