मिर्जापुर। चंदौली, वाराणसी से सोनभद्र व जनपद के मड़िहान होते हुए गुरुवार को कर्मचारी संयुक्त संचालन समिति की पुरानी पेंशन चेतना रथ नगर के शुक्लहा स्थित नील कमल गेस्ट हाउस पहुंची, जहां शिक्षकों ने चेतना रथ का स्वागत किया। सभा में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए रणनीति की विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ की इकाई ने चेतना रथ के साथ आए प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस सभा के दौरान एसपी तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, सुशील पांडेय, जलवीर यादव, नरेश कौशिक, विनय सिंह, विनोद यादव, अनुज त्यागी, ने देश स्तर पर चलने वाली आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं जिला स्तर के पदाधिकारियों में मांडवी शरण द्विवेदी, नारायण उपाध्याय, प्रभु नारायण सिंह, दिनेश चंद्र शुक्ल, अखिलेश सिंह, जय प्रताप सिंह, बृजेश पटेल, वीरेंद्र सिंह, श्याम लाल आदि ने भी पुरानी पेंशन चेतना रथ का स्वागत करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।