लालगंज। बसपा की छानवे विधानसभा इकाई की बैठक लालगंज स्थित उत्सव भवन में गुरुवार को हुई। इसमें पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश का विकास पिछड़ रहा है। देश व प्रदेश में सामाजिक खाई तेजी के साथ बढ़ रही है। नौजवान परेशान हैं। सर्वसमाज को साथ लेकर चलने से देश का विकास होगा। बसपा में ही सर्वसमाज का हित और सम्मान सुरक्षित है। बैठक में पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर रामास्त्रय भारती ने कहा कि बसपा सर्वसमाज के हितों की रक्षा करती है। सभी के लिए विकास की नीति बनाकर खुशहाली लाती है। कहा कि प्रदेश का विकास रुका हुआ है। भाजपा सरकार महापुरुषों को भूलने का काम कर रही है। इसलिए जनता की निगाहें बसपा की ओर टिकी हुई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र चौबे ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथस्तर तक मजबूत बनाने के साथ प्रदेश सरकार की विकास विरोधी नीतियों को उजागर करने का अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में वाहिद अली, रामलोचन अंबेड, रघुनाथ गौतम, दीनानाथ राव, केवला प्रसाद, राजबहादुर, आजाद सिंह, सत्य नारायण आदि मौजूद रहे।