ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम में अध्यापिकाओं के साथ एसपी
मिर्जापुर। नगर के भरुहना स्थित दिल्ली पब्लिक सेकेंड्री स्कूल परिसर में शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शालिनी व विशिष्ट अतिथि प्रकाश स्वरूप पांडेय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। एसपी ने बच्चों को यातायात संबंधित नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल देश के भविष्य हैं, यदि बच्चे सुरक्षित रहेंगे तो देश सुरक्षित रहेगा। स्कूल के चेयरमैन रमेश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना से देर भली। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में गीत भी प्रस्तुत किया। इस दौरान भरत तिवारी, अतुल दूबे, अंकिता तिवारी, सीबी दूबे, अजय सिंह, सुशीला, शैंपी, साक्षी, पूजा, कृतिका, क्षमा आदि मौजूद रहे।