फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र, मेला में 11 दिन शेष, तैयारियां अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेला 10 अक्तूबर से शुरू होगा लेकिन अभी तैयारियां जोर नहीं पकड़ पाई हैं। गंगा तट पर सिल्ट की सफाई और सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी शुरू नहीं हु्आ है। विंध्याचल, अष्टभुजा और काली खोह मंदिर की रंगाई पुताई भी शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र मेले की तैयारी को जिला प्रशासन ने बैठक कर तैयारियां शुरू करने का निर्देश विंध्य विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद, जल निगम, विद्युत विभाग परिवहन विभाग, जिला पंचायत, स्वास्थ्य व आपूर्ति विभाग आदि को दिया था। सबकों जिम्मेदारियां तो सौंपी गई हैं लेकिन तैयारियों को गति नहीं मिल पाई है। गंगा घाटों पर डेढ़ सौ अस्थाई शौचालय, तीस चेंजिंग रूम बनाए जाने वाले हैं लेकिन यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, मेला क्षेत्र में पानी, बिजली, सफाई व प्रकाश व्यवस्था होनी है। विंध्याचल के न्यू वीआईपी व पुरानी वीआईपी मार्ग के उपर टूटे व क्षतिग्रस्त प्लास्टिक के शेड को भी ठीक नहीं कराया जा रहा है, वहीं विंध्य की गलियों में जाम पड़ी नालियों की भी दशा अत्यंत दयनीय है। शास्त्री सेतु के नीचे विंध्याचल धाम की तरफ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। मेला शुरू होने में 11 दिन शेष बचे हैं। मेले से पहले सारी व्यवस्था हो पाना चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें