फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट अभिनय से आयुषी ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड

विज्ञापन
शिमला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड लेती आयुषी
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता के तहत शिमला में बीते 23 सितंबर को आयोजित नाटक ‘प्रश्न चिह्न’ के मंचन में नगर की आयुषी बरनवाल ने उत्कृष्ट अभिनय कर निगेटिव रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर के त्रिमोहानी निवासी गोविंद बरनवाल की बेटी आयुषी ने शिमला में आयोजित अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में विश्व रूपम कला संगम वाराणसी की टीम के जरिये हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से 22 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसमें ‘प्रश्न चिह्न’ नाटक के दो कलाकार पुरस्कृत हुए हैं जिनमें वाराणसी के प्रवीण सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और मिर्जापुर की आयुषी बरनवाल निगेटिव रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। मदन शर्मा की लिखित व रविकांत मिश्र के निर्देशन में प्रश्न चिन्ह नाटक में आयुषी ने अपने भावपूर्ण अभिनय से पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है। आयुषी बीएचयू के परफार्मिंग आर्ट मंच कला संकाय से कथक नृत्य की द्वितीय वर्ष और काशी विद्यापीठ की बीकाम तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। आयुषी को वर्ष 2017 में आजमगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के नाट्य स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला था। वर्ष 2018 में देहरादून में दून घाटी रंगमंच के आयोजन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से उन्हें नवाजा गया था। आयुषी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई लायंस स्कूल से की। आयुषी ने बताया कि नाटक ‘प्रश्न चिह्न’ में मानव और मानवता में सदियों से चले आ रहा द्वंद्व यह दर्शाता है कि आज मानवता का मूल्य कुछ नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें