फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल की धूमधाम से जयंती मनाएगी अपना दल (एस)

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल (एस) ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के सरदार सरोवर पर ‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’ के तौर पर निर्मित कराई गई सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर वाराणसी और मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं और प्रतिष्ठित लोगों को भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल के नेतृत्व में रविवार को भरूहना कार्यालय पर आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। वाराणसी और मिर्जापुर से गुजरात के सरदार सरोवर जाने वाले लोगों के जत्था में दोनों जनपदों के सामाजिक और प्रतिष्ठित लोगों के अलावा क्षेत्र के किसानों, महिलाओं को भी भेजा जाएगा। गुजरात के सरदार सरोवर पर ‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’ के तौर पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा निर्मित कराए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है और धन्यवाद ज्ञापित किया है। मंत्री ने सरदार पटेल के महान व्यक्तित्व को दबाने के लिए पूर्ववर्ती सरकार के संकीर्ण मानसिकता की आलोचना की। आशीष पटेल ने कहा है कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती अपना दल (एस) द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। जयंती के लिए तैयारी पहले से ही शुरू कर दी जाएगी। इसी के तहत अपना दल (एस) ने यह भी निर्णय लिया है कि इस बार लौह पुरुष सरदार पटेल की जन्मभूमि करमद से सरदार सरोवर तक यात्रा आयोजित की जाएगी। जिसमें अपना दल (एस) के समर्थक और स्थानीय लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें