कैलहट। कृषि विभाग की ओर से कृषि निवेश मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन शिवशंकरी धाम में गुरुवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव केदार सिंह ने की। इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी स्वाति पाहुजा ने किसानों से कहा कि वे कृषि विभाग में अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। किसान सही खाद एवं उर्वरक की पहचान करके ही उसका क्रय करें। सहायक विकास अधिकारी कृषि केके सिंह ने जैविक विधि से खेती करने के साथ साथ किसानों को आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी के बाद सभी अतिथियों ने शहीद भगत सिंह संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर बीटीएम रमेश चंद्र मौर्य, एटीएम राजीव कुमार व रमाशंकर पटेल समेत ढाई सौ किसानों मौजूद रहे। संचालन फणींद्र श्रीवास्तव ने किया।