विंध्याचल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पहले उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने गुरुवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर के परिसर में हवन व पूजन किया। दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में हिंदू जागरण मंच की ओर से हवन पूजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आहूति डालकर मां विंध्यवासिनी से पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के स्वास्थ लाभ की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मणिशंकर मिश्रा , लोकतंत्र सेनानी राकेश शुक्ला , हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी , शिखर गिरी, अंशुल मिश्र, प्रभाकर दुबे, गुड्डू द्विवेदी, हिमालय, अनिकेत आदि मौजूद रहे।