फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बदेवरा नाथ के भव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। श्रावण मास के प्रथम त्रयोदशी पर गुरुवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा बदेवरा नाथ महादेव का दर्शन किया। इस दौरान जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। बाबा का पुष्पों से शृंगार किया गया।
विज्ञापन

सावन के पहले त्रयोदशी पर बाबा भोलेनाथ के दरबार में श्रद्धालु महादेव की भक्ति में तल्लीन रहे। बाबा बदेवरा नाथ महादेव जी के मंदिर में माला-फूल, प्रसाद लेकर पहुंचे भक्तों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। इसके पूर्व भक्तजन क्षेत्र के चेहरा, काशी सरपत्ती, पश्चिम वाहिनी, हरगढ, गोगांव, गौरा, भिलगौर, चडैचा, नीबी गहरवार सहित अन्य गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद गंगा जल लेकर मंदिर पहुंचे जहां बाबा बदेवरा नाथ महादेव के शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक किया। बाबा के पावन दरबार में प्रयागराज संगम से भी बड़ी संख्या में कांवरियों सहित अन्य शिव भक्त हाजिरी लगाने पहुंचे हुए थे। महादेव जी के मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी पहुंचे हुए थे। घंटा-घड़ियाल, शंख और बाबा बदेवरा नाथ के जयघोष से पूरा शिव दरबार गुंजायमान हो रहा था। सावन के पहले त्रयोदशी पर भोर से देर शाम तक क्षेत्र के कई अन्य शिवालयों पर दर्शन-पूजन सहित रूद्राभिषेक व जलाभिषेक का क्रम अनवरत चलता रहा। शिव मंदिरों में देर शाम तक भजन कीर्तन का भी दौर चलता रहा। शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा आदि के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें