फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाधार व बाल सुधार गृहों पर डीएम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मंगलवार को स्वाधार गृहों और बाल सुधार गृहों का का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सबसे पहले नगर के पक्का पोखरा स्थित बाल कल्याण समिति का निरीक्षण किया और हां रहने वाली बालिकाओं का मिलान किया। स्कूल में पढ़ने गई दो बालिकाओं को बुलवाकर पूछताछ की। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निदेशक डा. आशा राय ने बताया कि रजिस्टर में दर्ज 19 बालिकाओं में से तीन बालिकाओं को एक अगस्त को कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया गया। वर्तमान में केंद्र में 16 बालिकाएं हैं। वर्ष लगभग 29 लाख 40 हजार का बजट आया था। इस बार शासन से छह लाख 56 हजार का बजट जारी किया है। बालगृह में 10 पूूर्ण कालिक और चार अंशकालिक सहित 14 कर्मचारी तैनात है। मोर्चाघर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम व नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा विंध्याचल स्थित वृद्घाश्रम गए। जिलाधिकारी ने नेत्र चिकित्सा शिविर लगवाने का आश्वासन दिया। चुनार: टम्मलगंज स्थित अन्विता बालिका सुधार गृह के निरीक्षण में जिलाधिकारी आगंतुक पंजिका को देखी। महिलाओं की संख्या का मिलान किया। साथ में जिला प्रोवेशन अधिकारी अमरेन्द्र पोत्स्यायन मौजूद रहे।
लालगंज: जिलाधिकारी ने उसरी खम्हरिया के देवघटा गहरवार स्थित स्वाधार गृह का निरीक्षण किया। महिलाओं का मिलान कराया। स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। भोजन की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बात कही। बाल संरक्षण अधिकारी रमेश कुमार भी मौेजूद रहे। रसोई घर में पानी टपकते देखकर मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वार्डेन शाहीन परवीन से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें