मिर्जापुर, जमालपुर। शिक्षा प्रेरकों ने खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपकर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ओडीएफ मे लगे ट्रीगरर ने शुक्रवार को बकाया मानदेय का भुगतान किये जाने की मांग किया। प्रेरकों ने बताया कि पिछले वर्ष ओडीएफ के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्ति घोषित कराए जाने के लिए ट्रीगरिंग कराया गया था। शिक्षा प्रेरकों को मझवां एवं छानबे विकास खंड मे ट्रेनिंग भी कराया गया था और प्रति गांव पंद्रह सौ रुपए मानदेय दिए जाने की बात बताई गई थी। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी ओडीएफ में लगे शिक्षा प्रेरकों का मानदेय का भुगतान नही किया गया। बार-बार मांग किए जाने के बाद सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिला, जिससे शिक्षा प्रेरकों मे आक्रोश है। शिक्षा प्रेरकों ने खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपकर मानदेय तत्काल दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान महेन्द्र प्रताप आनंद प्रकाश दूबे विजय कुमार सिंह प्रमोद कुमार अशोक कुमार यादव अनिल कुमार यादव सहित इत्यादि लोग रहे।