मिर्जापकुर, जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में गुरुवार की रात पंखा के करेंट की चपेट में आने से एक वृद्घ की मौत हो गई। गुरुवार की शाम तेज बहादुर सिंह पुत्र राजकुमार सिंह 63 वर्ष निवासी बबुरा घर के बाहर पंखा लगा कर सो रहे थे। रात लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर पानी बरसने लगा। तेज बहादुर चारपाई व बिस्तर लेकर अंदर गए। पंखा भी भीतर ले जाने लगे कि पंखे में करेंट आ रहा था। करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई । परिजनों ने घटना की सूचना विंध्याचल पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।