फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस व बैग पाकर बच्चों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर/सीखड़। सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही नि:शुल्क पुस्तक, ड्रेस, बैग व एमडीएम वितरण करा रही है। जमालपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बियरही में ग्राम प्रधान लालमनि बियार ने 190 बच्चों को मंगलवार को ड्रेस का वितरण किया गया। ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। ड्रेस वितरण के दौरान 90 बालकों एवं 100 बालिकाओं मे ड्रेस का वितरण हुआ। इस दौरान प्रधानाध्यापक रमेश कुमार सोनकर, नागेरवर सिंह, सत्य नरायन, कन्हैया बियार, अमित कुमार, चंदन बियार, रामप्रवेश, जगदीश, सुदामा प्रजापति आदि मौजूद रहे। विकास खंड सीखड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया में सीखड़ प्रमुख ममता सोनकर और क्षेत्र पंचायत दिनेश चौबे ने बच्चों को मंगलवार को बैग व ड्रेस का वितरण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान ग्राम प्रधान रुपेश सिंह, प्रधानाध्यापिका निराशा सिंह, एसएमसी अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें