फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से कई एकड़ जंगल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। जंगल महाल के जंगलों में आग लगने से कई एकड़ जंगल जलकर नष्ट हो गया। शुक्रवार की भोर में घटना की जानकारी होने पर पहुंचे आसपास के लोगों व वनकर्मियों ने आग बुझाया। गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र के जंगलों में आए दिन आग की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही है। गुरुवार की रात में अबूझ हाल में जंगल महाल में आग लग गई। इससे करीब तीन एकड़ तक जंगल जलकर नष्ट हो गया। गुरुवार की रात से लगी आग की जानकारी होने पर शुक्रवार की भोर पहुंचे वनकर्मियों ने आग को बुझाने में लग गए। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका । वन रेंजर संतलाल ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में चरवाहों द्वारा जलती हुई बीड़ी फेंक दिया जा रहा है। जिससे आग लग जा रही है। चंदनपुर के जंगलों से आग की लपटें जंगल महाल तक पहुंच गई। गुरुवार की भोर में वन कर्मियों द्वारा जामुन के पेड़ की डाली की मदद से घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें