विन्ध्याचल । अक्षय तृतीया तिथि पर मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद माला फूल प्रसाद नारियल लेकर विंध्याचल धाम पहुंचे भक्तों ने विधि विधानपूर्वक मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मंगलवार को क्या छोटे क्या बड़े सभी मां की भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। बुधवार की भोर में मां की मंगला आरती के उपरांत मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए नर नारियों का तांता लगा रहा। अक्षय तृतीया तिथि के कारण विंध्य धाम में श्रद्धालुओं को भीड़ के चलते सभी गलियां भक्तों से पटी रही। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद विंध्य धाम पहुंचे भक्तों ने मां के भव्य स्वरूप का दर्शन पाकर निहाल हो उठे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के मंदिरों में जाकर भक्तों ने शीश झुकाया और सुख समृद्धि की कामना की घंटा घड़ियाल और संघ तथा माता के जयकारे से जहां एक ओर वातावरण देवी में हो रहा था। वहीं मंदिर के छत पर शहनाई और लगा के मुंडन संस्कार भी होते रहे।