मिर्जापुर। आजमगढ़ में आयोजित 16 वें रंग महोत्सव में जिले के इंडियन रॉक डांस एकेडमी के गर्ल्स डांसरों ने फोक स्टाइल में धूम मचाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वेस्टर्न स्टाइल में ब्यायज ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। रंग महोत्सव कार्यकम में कोरियो ग्राफर कलीम खान के नेतृत्व में गर्ल्स व ब्वायज डांसरों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति से कार्यक्रम में उपस्थित जज व दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान, जम्मू, आसाम, मणिपुर, दिल्ली, लखनऊ, मध्य-प्रदेश, उड़ीसा, कानपुर समेत कई प्रदेशों की 35 टीमों ने भाग लिया। इसमें बेस्ट कोरियोग्राफर अवार्ड कलीम खान को दिया गया। डांस ग्रुप में कामरान खान, रोशन, संदीप, रमजान, मनीष, दानीष, आशीष, राकिब, प्रभू, इंतियाज, प्रिया, स्नेहा, आरती थापा आदि ने भाग लिया।