फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल से होता है शारीरिक विकास: मंसूर अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। नगर के टेकौर स्थित श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के तीन दिवसीय क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्रों को बताय कि जीवन में जिस तरह शिक्षा महत्वपूर्ण है, उसी तरह व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन से जहां एक ओर प्रतिभाओं की पहचान होती है, वहीं दूसरी ओर इससे शारीरिक विकास भी होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ब्रह्मानंद शुक्ल ने मुख्य अतिथि मंसूर अहमद का स्वागत करते हुए खेल-कूद की महत्ता पर व्यापक प्रकाश डाला। समारोह में सत्यम कुमार द्विवेदी की टीम हस्त कन्दूक में प्रथम, कनिष्ठ वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में रजनीश कुमार पाठक, व स्नातक वर्ग में अतुल तिवारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा प्रभारी विरेंद्र चतुर्वेदी सहित निर्णायक मंडल में हरिप्रकाश मिश्र, सुनील दीक्षित व गंगाराम तिवारी रहे। इस दौरान लखनऊ में बीते दिनों आयोजित गीता गायन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा पुरस्कृत किये जाने पर मुख्य अतिथि ने छात्र ध्रुव पांडेय को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें