ड्रमंडगंज, हलिया। उत्तर भारत को दक्षिण से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बनारस से मिर्जापुर के बीच खस्ता थी। अब इस सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। टेंगरा मोड से भैसोड़ बलाय पहाड़ सड़क का निर्माण 82 करोड़ रुपये से किया जाएगा। काम का शुभारंभ दुर्जनीपुर तिराहे पर रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। उन्होेंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें जनहित के काम कर ही हैं। इस खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत उसी का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सात महत्वपूर्ण सड़क है लेकिन इसकी लगातार उपेक्षा की गई। सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग सात के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। फिलहाल 82 करोड़ कि लागत से दो लेन की मरम्मत कराई जाएगी। टेंगरा मोड़ से भैसौड़ बलाय पहाड़ तक तक सड़क दुरुस्त कराई जाएगी। अध्यक्षता करते हुए छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा की सरकार ने इस सड़क को फोरलेन करने की स्वीकृति दे दी है। इसके बावजूद लोगों को दिक्कतों को देखते हुए दो लेन की मरम्मत के लिए धन जारी कराया गया है। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर पटेल ने अपने विचार व्यक्त किया। परियोजना निदेशक पीडब्लूडी एसबी सिंह ने बताया की पांच माह में कार्य पूर्ण होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक सूर्यभान, श्याम मुरारी पटेल, डा. एसबी पटेल, तुलसीदास पाल, कुलदीप पटेल, साधना सिंह, लवकुश केसरी, नितिन विश्वकर्मा, शशिकांत सिंह पटेल, नीरज राय, सतीश अग्रहरि, महेंद्र गिरि, अमन तिवारी, श्याम मुरारी पटेल, श्याम बहादुर सिंह, घनश्याम पटेल, डा. राधिका पटेल, निजाम, कौशलेंद्र गुप्ता, रमाकांत पटेल, हरिशंकर पटेल, उमारमण सिंह, विपुल सिंह, लवकुश अग्रहरि, निजामुद्दीन, मोविन खा, लंगधारी, सियाराम सोनी, श्याम बहादुर सिंह, शशि पटेल, जेपी तिवारी, इंदु पटेल, तुलसी पाल आदि मौजूद रहे।