फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने पहुंचे तो लिस्ट से गायब मिला नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बड़ी संख्या में लोगों के नाम नगर निकाय की मतदाता सूची में थे ही नहीं। इससे मतदान स्थलों पर पहुंचे सैकड़ों शहरियों को निराशा का सामना करना पड़ा। वे काफी देर तक सूची में नाम खोजते रहे और निराश होकर लौट गए। नाम नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने बीएलओ पर नाराजगी जताई तो कुछ जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जता रहे थे।
संकट मोचन वार्ड में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में बने बूथ पर मौजम (66) का नाम कट गया, जिससे उनमें काफी मायूसी दिखी। बीएलओ और पीठासीन अधिकारी से गुजारिश के बाद भी मत नही डाल पाने पर वापस लौट गईं। इसी प्रकार वार्ड 26 स्थित मिशन कंपाउंड में हरेंद्र प्रताप सिंह, वार्ड 33 के अदिबुल हक, शबाना का नाम गायब था। साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा का नाम वार्ड नंबर दो की सूची से गायब रहा। वार्ड 33 संकट मोचन में तो गया प्रसाद की गली के सभी बाशिंदों का नाम मतदाता से सूची में नदारद रहे। गया प्रसाद की गली के जवाहर लाल जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, सुनीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, रवींद्र जायसवाल, बबऊ गौड, ननकुल्ली गौड, कोमल तिवारी, रंजना जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित कई लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब रहे। मतदान नहीं करने से लोगों में खासा रोष रहा।
विज्ञापन


प्रेक्षक, आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण
कछवां। नगर निकाय चुनाव के दौरान आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल और आईजी प्रेम प्रकाश ने कछवां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। आयुक्त ने मतदाताओं से बातचीत किया। पूछा कि मतदाताओं को मतदान में किसी प्रकार की परेशानी तो नही है। प्रेक्षक शंभूनाथ ने निकाय चुनाव के दौरान कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनार स्थित पीडीएनडी इंटर कॉलेज में बने बूथ का निरीक्षण किया। कछवां स्थित गांधी विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने बूथों पर मतदान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान का लगातार निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन


नगर विधायक ने किया मतदान
विंध्याचल। नगर के विंध्य विद्यापीठ में बने वार्ड एक के बूथ पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा और उनकी पत्नी सरस्वती देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मताधिकर व्यक्ति का अधिकार है, सभी व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करें। -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें