फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जमालपुर ब्लॉक का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को रेरूपुर ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्य्रालय का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी जमालपुर की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। पिछले दो दिनों से ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के सहमति- पत्र वितरित करने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर उनको गेट पर ही रोककर खंड विकास अधिकारी को हटाने एवं प्रधान के कार्यो के जांच की मांग की। विधायक ने प्रधान के खिलाफ जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को ब्लॉक पर खंड विकास अधिकारी के विरुद्घ लामबंद होकर पहुंचे। जहां लोगों ने बीडीओ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस बीच बीडीओ जमालपुर भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। इस पर बीडीओ ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किये लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसकी सूचना पाकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी मौके पर पहुंचे। विधायक के प्रयास और बीडीओ और प्रधान की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन से प्रधानमंत्री आवास में लाभार्थी से दस हजार रुपये की प्रधान के स्तर से वसूली की जा रही है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा प्रधानों को बचाया जा रहा है। प्रधान और कार्यालय के लिपिक के माध्यम से आवास के नाम पर पात्रों से पैसा वसूला जाता है। जबकि उर्दू के लिपिक को शिकायत पत्र भी दिया गया। लेकिन वह पत्र देने के बाद गायब हो जाता है। एडीओ आईएसबी समूह के नाम पर महिलाओं से भी सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। रेरूपुर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में धड़ल्ले से कमीशनखोरी होने की हो रही है। ग्रामीणों के आक्रोश पर खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुरेश कुमार, संजय यादव, विनोद, दिनेश, राधेश्याम यादव, पोसु बियार,राधिका देवी, निशा देवी, रमउला देवी, मल्लो देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, दासी देवी सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें