फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में समय से तैयारी को अधिकारी करे पूर्ण, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर, विन्ध्याचल। घाटोें की सफाई, गलियों में प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ नवरात्र मेले से पहले गंगा घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दी जाए ताकि कोई गहरे पानी में न जाए। यह निर्देश शनिवार को जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने दिया। उन्होंने विंध्याचल में मेला की तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी इंतजाम पूरा करने को कहा।
उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी से कहा कि नालियों पर टूटी हैं उन्हें दुरुस्त कराएं और जालियों को तत्काल बदलवा दें। उन्होंने त्रिकोण मार्ग दुरुस्त कराने कहा। मेला क्षेत्र की अन्य सड़कों को ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग व विंध्य विकास प्राधिकरण, नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे सुस्ती से काम न करें। बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि मेला क्षेत्र के दूकानों पर लगे बड़े-बड़े बल्ब हटवाकर उनकी जगह एलईडी बल्ब लगवाएं जाएं ताकि वोल्टेज ठीक रहे। कहा कि किसी भी खंभों में करेंट उतरा तो उसे अभियंता की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा से कि जिला पंचायत क्षेत्र में आने वाले रैन बसेरों को साफ सुथरा करने को कहा। साथ ही हिदायत दी कि मेले में सबसे ज्यादा काम नगर पालिका को करना है। वे अपनी सुस्ती छोड़ें और तेजी से काम को समय रहते पूरा करें। इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने तीनों मंदिरों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। एडीएम विजय बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र, एसडीएम सदर अविनाश तिवारी तथा पंडा समाज के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें