फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाना किराया वसूल रहे हैं नाविक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना। छानबे क्षेत्र के रामपुर घाट पर गंगा में स्टीमर बंद होने की वजह से नाविकों द्वारा जहां मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। वहीं क्षमता से अधिक लोगों को बैठा कर गंगा आर पार किया जा रहा है। किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने जिलाधिकारी से नाव में क्षमता के अनुसार यात्री बैठाने तथा किराया निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन

जोपा-रामपुर घाट पर पीपा पुल टूटने के बाद से स्टीमर का संचालन नहीं किया जा रहा है। इस वजह से नाविक मनमानी पैसा वसूल रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाई जा रही हैं और नावों पर बाइक व साइकल भी लादी जा रही हैं। प्रति यात्री 20 से 25 रुपये और साइकल का 15 रुपये, बाइक के लिए 50 रुपये तक वसूल किए जा रहे हैं। नाव यात्रा के लिए कोई रेट निर्धारित नही है। एतराज करने वाले को नाविक नाव से उतार देते हैं । ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह गोवर्धन सिंह, राकेश पांडेय, केशराज यादव, साहब लाल शुक्ल, सुरेश दुबे भाष्कर सिंह, संतोष कुमार, पन्ना लाल पटेल, शशीभूषण पाठक, रमेश सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ओवर लोड नौका संचालन एवं मनमानी पैसा वसूलने पर रोक लगाने तथा स्टीमर चलवाए जाने की मांग किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें