फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस लेने की मांग किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। एक सप्ताह पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोड़फोड़ के मामले में दर्ज मुकदमे की वापसी के लिए मंगलवार की दोपहर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गाया और सीएचसी पर धरना दिया गया। उन्होंने पत्रक देकर मुकदमा दर्ज कराने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व कसरहट्टी बाजार निवासी एक युवती की चोटी कट गई थी। घर वाले उसे उपचार के लिए सीएचसी ले आए, जहां मौजूद डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। एंबुलेंस समय से नहीं पहुंचने पर लोगों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी थी। चिकित्सक ने इस मामले में 100 लोगों पर संगेय अपराध का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी प्रकरण में मंगलवार की दोपहर आम आदमी पार्टी की सह संयोजिका सुशीला मौर्या के नेतृत्व में नगर में विरोध जुलूस निकाला गया। इसके बाद लोग सीएचसी में धरने पर बैठ गए और अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक की सूचना पर पहुंचे स्टोर अधीक्षक आरसी राम को आम आदमी पार्टी की नेत्री सुशीला वर्मा ने पत्रक सौंप मुकदमा वापस लेने और चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। रेखा देवी, सुजेंद्र सिंह, सीमा कुमारी, राधा देवी, गीता, कुसुम, चम्पा, अजूब शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें