फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में मच्छर जनित रोगों से बचने के बताये उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। वर्षा ऋतु में मच्छर, प्रदूषित जल, भोजन तथा वायरस जनित बीमारियों के प्रकोप अधिक होते हैं, जिससे निपटने के लिए बचाव का प्रयास ज्यादा प्रभावशाली होता है। मच्छरों के पनपने को रोक कर, बासी तथा खुले में रखे भोजन से बच कर एवं स्वयं शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत कर इससे सहज बचा जा सकता है। ये बातें नारघाट स्थित भारतीय शिशु मंदिर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित साधारण सभा की बैठक में वायरस जनित बीमारियों से बचाव विषयक संगोष्ठी में डा. गणेश प्रसाद अवस्थी ने कहीं।
विज्ञापन

साधारण सभा की बैठक में 15 से 21 अगस्त तक सांस्कृृतिक सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सप्ताह पर्यंत चलने वाले कार्यक्रम में ध्वजारोहण व शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण , तुलसी पौधा वितरण, मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता, स्वास्थ्य परीक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हेतु रैली, पौधरोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन भजन संध्या के रूप में होगा। सांस्कृतिक सप्ताह के संयोजक गोपाल कृष्ण सविता तथा दिवस संयोजक विष्णु नारायण मालवीय, संजीव सर्राफ, माया मिश्रा, डा. गणेश प्रसा अवस्थी,सोमेश्वर प्रसाद मिश्र, सुशील सिंह, निधि केसरवानी को बनाया गया। बैठक में परिषद के संरक्षक, शशांक शेखर चतुर्वेदी, राजेन्द्र नाथ अग्रवाल, अखिलेश बहादुर सिंह, नंद कुमार, प्रमो द्विवेदी, उदय टंडन , ममता शुक्ला, नताशा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ऋषि शुक्ला ने व धन्यवाद ज्ञापन सचिव रोशन लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें