मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें माध्यमिक शिक्षकों ने बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी होने पर कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर नौ अगस्त को धरना प्रदर्शन करेंगे।
जिला मंत्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक शिक्षकों की मांगों का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। कहा कि पूरे देश में एक समान नियम होना चाहिए। बायोमेट्रिक हाजिरी महज माध्यमिक शिक्षकों के लिए लागू किया गया है। बायोमेट्रिक हाजिरी सभी विद्यालयों पर लागू हो। एनपीएस कटौती का शिक्षकों के खाते में नही भेजा जा रहा है। वहीं वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय भी रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के चयन वेतनमान और अवशेष भुगतान में भी लापरवाही बरती जा रही है। जिससे शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराज शिक्षक नौ अगस्त को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी डीआईओएस व प्रशासन की होगी। बैठक में पवन सिंह, नरेंद्र, पंकज, राजेश कुमार, प्रशांत वर्मा, बम्बई राम, गिरिजेश, विजय दूबे, राम नरायन सिंह, सुधीर सिंह, दीपक कनौजिया आदि मौजूद रहे।