फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मित्रों ने भी मांगी बहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी क्लब में किसान मित्र एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। जिसमें किसान मित्रों ने बहाली करने की मांग किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सात फरवरी 2017 को लखनऊ में किसान मित्रों के सम्मेलन में सरकार बनने पर किसान मित्रों के बहाली की घोषणा किया था। बावजूद इसके आजतक किसान मित्रों को बहाल नहीं किया गया है। जिससे किसान मित्रों में असंतोष व्याप्त है। सती शंकर उपाध्याय ने कहा कि सरकार किसान मित्रों से किए वादे को पूरा करे। इस दौरान सुभाषचंद्र पांडेय, राजनाथ उपाध्याय, राम चंद्र, रमाशंकर ने कहा कि किसानमित्रों को बहाल किया जाए। इस दौरान कल्लू प्रसाद मौर्य, रमाशंकर मौर्य, विरेंद्र कुमार, शिवचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें