फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आंधी बारिश के 13 दिन बाद भी नहीं आई बिजली, छह गांवों में अब भी अंधेरा

विज्ञापन
पड़री क्षेत्र में बिजली ठीक करने में जुटे विद्युतकर्मी।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
-जिला प्रशासन का निर्देश बेअसर, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान
विज्ञापन


पड़री। तेज आंधी और बारिश के 13 दिन बाद भी छह गांवों में अभी तक बिजली नहीं आई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद विद्युत उपकेंद्र अक्सौली, देवाही और पड़री से जुड़े छह गांवों में मंगलवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। जिन गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है, वहां भी लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत उपकेंद्र देवाही से जुड़े बेलवन और भैयाराम का पूरा गांव अब तक अंधेरे में हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी, उमस और पेयजल संकट के बीच अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार दुबे, विनोद सिंह, जटाशंकर तिवारी, बच्चे लाल भारती तथा जयप्रकाश मिश्रा ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी लगातार आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, जबकि क्षेत्र में चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जहां आपूर्ति हो रही है, वहां हर 10 से 15 मिनट पर ट्रिपिंग तथा लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। बिजली निगम की ओर से कभी ट्रांसफॉर्मर, कभी केबल और कभी मेन लाइन में फॉल्ट बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


बिजली संकट से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

इनसेट
आंधी बारिश से 200 गांवों में ध्वस्त हो गई थी बिजली की व्यवस्था
13 मई को आई तेज आंधी और बारिश में क्षेत्र के लगभग 200 गांवों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। पेड़ गिरने से सैकड़ों बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। विभागीय कर्मचारियों की ओर से लगातार मरम्मत कार्य के बावजूद छह गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। विद्युत कर्मियों का कहना है कि स्टोर में आवश्यक सामग्री की कमी के कारण मरम्मत कार्य में देरी हो रही है।


इन गांवों में अब तक नहीं पहुंची बिजली
विद्युत उपकेंद्र अक्सौली से जुड़े रामनगर गुप्ता, ठाकुर बस्ती, कटोपुर, सीकरी दलित बस्ती, इमरती, भगदना और धर्मदेवा दलित बस्ती में अब तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

वर्जन
अधिकांश स्थानों पर मेन लाइन ठीक कर दी गई है। बिजली के खंभे और तार उपलब्ध हो गए हैं। 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। अन्य जगह जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शंभूनाथ, अवर अभियंता, बिजली निगम
वर्जन
क्षेत्र में 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष बस्तियों में लाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र सफलता प्राप्त होगी।
-शंकरलाल अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र देवाहीं।

वर्जन
मड़फा और सागरसेमर गांव में पत्थर पड़ने से खंभे लगाने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए मशीन मंगाई गई है और जल्द ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

-संदीप प्रभाकर, जेई, विद्युत उपकेंद्र पड़री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें