फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य पाठ्यक्रम की परीक्षा में 1232 अनुपस्थित

विज्ञापन
एएसजे इंटर कॉलेज में पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा देते बच्चे। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 17 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कोविड- 19 के कारण परीक्षार्थी भी इस बार काफी कम रहे।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई गई। सुबह की पाली में मुख्य पाठ्यक्रम की परीक्षा में इलेक्ट्रीकल, मैकेनिकल व सिविल जैसे पाठ्यक्रम की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में फार्मेसी की परीक्षा थी। सुबह की परीक्षा के लिए 5267 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे चार हजार 35 परीक्षार्थी। एक हजार दो सौ 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या छह सौ 23 थी लेकिन परीक्षा केंद्रों तक चार सौ 41 ही पहुंचे। एक सौ 82 परीक्षार्थी दूसरी पाली में भी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर व संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूूूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जोनल मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह चक्रमण करते रहे। जोनल आफिसर बीके सिंह, अजय कुमार, दीपचंद्र चौरसिया व लवकेश पाल परीक्षा संचालन की निगरानी करते रहे।
गणित के प्रश्नों ने उलझाया
मिर्जापुर। प्रवेश परीक्षा में सुबह की पाली में सौ प्रश्न आए थे। इनमें विज्ञान और गणित के प्रश्न शामिल थे। गणित के प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थी उलझे रहे। विज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल बताए गए। इसी प्रकार दूसरी पाली में फार्मेसी की परीक्षा में भी सौ प्रश्न आए थे। बताया गया कि इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है। इसलिए बहुत से परीक्षार्थी प्रश्नों का उत्तर लिखने में भी सावधानी बरतते नजर आए।
विज्ञापन

केंद्रों के पास पसरा रहा सन्नाटा
मिर्जापुर। प्रवेश परीक्षा के लिए जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। वहां आसपास प्रशासन की चौकस व्यवस्था थी। विद्यालयों में भी सैनिटाइजेशन के बाद सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सुरक्षात्मक उपायों को अपनाया गया था। बच्चों को पहले ही मास्क पहनकर आने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें