मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के गोद लिए परवाराजधर गांव में बुधवार को सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह ने शौचालयों पर माई टायलेट अभियान के तहत पेंटिंग कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
गांव के प्राथमिक विद्यालय और बस्तियों में वॉलरायटिंग के दौरान रत्नाकर सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने गंदगियों से होने वाले तमाम बीमारियों की जानकारी देते हुए शौचालयों के निर्माण और प्रयोग पर बल दिया। इसी तरह एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह और बीसी मनीष पांडेय ने कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय पर हो रहे सुंदरीकरण कार्य को देखा। इस दौरान प्रधानाध्यापिका रीता शर्मा, ग्राम प्रधान शकुंतला, पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद सरोज आदि मौजूद रहे।