फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन, वादन एवं नृत्य से किया नव वर्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। सामाजिक संस्था विंध्य सेवा मंच के तत्वावधान में विंध्याचल के शेर कोठी में नव वर्ष के अवसर पर सुर, लय, ताल का संगम देखने को मिला। नव वर्ष का शुभारंभ मंगलवार होने पर सर्वप्रथम संगीतमय में सुंदरकांड का पाठ विधि-विधान से किया गया। तत्पश्चात विंध्याचल के कला साधकों ने अपने गायन, वादन और शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। समारोह के दौरान विंध्याचल के शेरकोठी में संगीतमय सुंदरकांड का सस्वर पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो रहा था। पं. रिंकू महाराज व पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के दिशा निर्देश में आयोजित सुंदरकांड के उपरांत भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट भजनों को प्रस्तुत कर भक्तों को खूब झुमाया। इसी क्रम में गायक राजकुमार चौधरी ने- दे दो मां एक लाल मेरी गोद यह भर जाएगी..प्रस्तुत कर मां विंध्यवासिनी देवी की आराधना की। कलाकार मुन्नू वर्मा ने अपने मधुर कौव्वाली की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। भजन की कड़ी में उनहोंने- ह्दय से पुकारोंगे जिस दिन प्रभु को उन्हें आना पड़ेगा..सुनकार भक्तों पर अमिट छाप छोड़ी। कलाकारों के साथ आर्गन पर मंटू दूबे ने और नाल पर राजेश वर्मा ने कुशल संगत किया। इसी क्रम में विंध्याचल के पं. महेश्वरपति त्रिपाठी के शिष्य मनीष शर्मा ने अपने कथक नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति से कार्यक्रम को एक ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव विंध्याचल के प्रख्यात जादूगर रतन कुमार ने किया। संस्था के प्रवक्ता त्रियुगी मिट्ठू मिश्र ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस दौरान मन्नन मोदनवाल, शनि गिरी, राज पटेल, सीताराम कसेरा, डमरु, शंकर, आशीष चौरसिया, महेंद्र गुप्ता, राजकुमार श्रीमाली सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें