चुनार। नगर के शिवा उत्सव वाटिका में भोजपुरी बिग गंगा चैनल सारेगामापा लिटिल चैंप के उप विजेता बहरामगंज निवासी सूरज कुमार के नगर वापसी पर सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुनार ओलंपिक के संरक्षक मेजर कृपाशंकर सिंह ने कलाकार को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान चुनार ओलंपिक के वरिष्ठ पदाधिकारी कमलेश्वर कमल, अफसर अली, डॉ श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, सभासद राजू यादव, सभासद समर्थ सिंह पटेल, प्रदीप रस्तोगी के साथ ही हीरालाल वर्मा, अवधेश वर्मा, प्रिसिंपल दिवाकर लाल, शिक्षक एवं शिक्षिका सौरभ रश्मि श्रीवास्तव, शालिनी साहू व नगर के अन्य लोगों ने सूरज को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न प्रदान किया। मेजर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि चुनार साहित्यकारों की नगरी है। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छे मंच की। सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक क्षेत्रों में चुनार की माटी के युवाओं ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। यह नगर के लिए गौरव की बात है। इस दौरान लोगों की मांग पर प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुत किए गए अपने चुनिंदा गीत हित अहित भाई बंधु सब नात छोड़ देला, जब समय होला कमजोर त सब केहू साथ छोड़ देला सुनाकर कार्यकम में चार चांद लगा दिया। इस दौरान सूरज के गुरू कमल श्रीवास्तव सहित कलाकार चमन, सपन, महेन्द्र कुमार, राजन, अनुपम, पीके रस्तोगी, मुन्ना, जमुना आदि प्रमुख मौजूद रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश्वर कमल ने किया।