फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों के पहुंचते बंद होने लगी दूकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर के मुख्य बाजार में गुरुवार की सांयकाल जीएसटी अधिकारियों के पहुंचने की खबर लगते ही धड़ाधड़ बंद होने लगी व्यावसायिक प्रतिष्ठान। एक फूट वियर कारोबारी यहां पहुंचे अधिकारियों ने जीएसटी पत्रावली की मांग करने के साथ ही कारोबारी को अपना पक्ष रखने के लिए अवसर दिया। सांयकाल सहायक आयुक्त जीएसटी रमेश कुमार व जनपदीय अधिकारी दिव्यांश आनंद नगर में पहुचें। इनके नगर में पहुंचने की खबर लगते ही नगर के तमाम छोटी-बड़ी दूकानों के शटर गिरने लगे। अधिकारी नगर के चौक बाजार से मोची टोला बाजार होते हुए फूट वियर की दूकान पर पहुचें और जीएसटी संबधित अभिलेखों की मांग की, जिस पर कारोबारी द्वारा बताया गया कि ई-वे बिल के जरिये माल मंगाया जाता है और इसके सभी कागजात आदि वर्तमान समय में अधिवक्ता के पास है। दूकानदार ने कागजात दिखाये जाने के लिए समय की मांग की जिस पर अधिकारियों ने उसे अपना पक्ष कार्यालय आकर रखने को कहा। लगभग एक घंटे बाद जीएसटी अधिकारी चुनार नगर से वापस हुए तब कही दूकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें