फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने श्रद्धालुओं के स्नान पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। एसपी शालिनी बुधवार को बेचूवीर मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के बाद उन्होंने सुरक्षा कारणों से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के पथरहिया नदी में स्नान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि एसपी के इस निर्देश से वर्षों की परंपरा टूटेगी। बेचूवीर मेले में आए श्रद्धालु बेचूबीर बाबा की चौरी पर मत्था टेकने से पूर्व पथरहिया नदी में स्नान करते हैं। पथरहिया नदी में घाट के पास पानी ज्यादा गहरा होने से बेचूवीर मेले में श्रद्धालुओं के नहाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं भक्सी नदी व पटपर नदी पर ज्यादा पानी वाले स्थान पर बैरिकेडिंग की जाएगी। जिससे स्नान के दौरान गहरे पानी होने से किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसपी ने बेचूवीर बाबा की चौरी व बरही माता की चौरी का भी निरीक्षण किया और खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। 16 नवंबर से शुरू हो रहे बेचूवीर मेले के लिए प्राथमिक विद्यालय में पुलिस का कैंप होगा। एसपी ने बरही माता की चौरी का जायजा लिया। कहा कि जैसे प्रत्येक दिन दान पेटिका वहां रखा जाता है ठीक उसी प्रकार मेले में भी दान पेटिका उसी स्थान पर ही रहना चाहिए। एसपी ने भक्सी नदी पर नहाने के दौरान कपड़े छोड़ जाने की प्रथा को सुना तो वंहा पर विशेष तौर से प्रकाश,पेयजल,टेंट व बैरिकेडिंग किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने अतिरिक्त फोर्स की मांग एसपी से की। इस दौरान एएसपी अजय सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज ठाकुर, विमलेश राय, सतीश सिंह, आलोक सिंह, तेज बहादुर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें