जिगना। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने गोद लिए गांव नगवासी में बुधवार को तीन महिलाओं की गोदभराई व तीन बच्चो को अन्नप्राशन कराया । उन्होंने कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के बारे में भी जानकारी ली। डीपीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव में अतिकुपोषित कोई बच्चा नहीं हैं। पीले कार्ड के 12 बच्चे हैं । गांव मे गर्भवती महिलाओं की संख्या 44 तथा धात्री की संख्या 37 हैं । इसमें सात माह की गर्भवती आकांक्षा दुबे अर्चना व मनीषा की गोदभराई सीडीओ ने की तथा तीन सात माह के बच्चे का अन्नप्र्राशन भी कराया गया ।
मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी एएनएम आशा व स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी को नियमित बच्चों की देखभाल करने तथा पोषाहार आदि वितरण करते रहने की निर्देश दिया । सीडीओ ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों से एमडीएम व पढ़ाई की जानकारी भी ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर शुक्ला को स्कूल को मॉडल स्कूल तथा चहार दीवारी बनवाने एवम् निष्प्रयोज्य एक कक्षीय भवन को गिरवाने व मनरेगा में काम चालू कराने का निर्देश दिया । प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद को एक कक्ष में एक साथ दो दो कक्षा चलाने पर फटकार लगाई और कहा कि अलग- अलग कक्षा संचालित कराए । ग्राम विकास अधिकारी को कार्यों मे तेजी लाने का निर्देश दिया । इस मौके पर डब्बू शुक्ला, वरुण शुक्ला, राम रूप यादव प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अशर्फी देवी, खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाशंकर पांडेय ,सेक्रेटरी अविनाश कुमार गुप्ता एएनएम रीना देवी, आंगनबाड़ी अरुणा दुबे, कंचन व संगीता सहित गर्भवती महिलाएं धात्री आदि मौजूद रहे।