फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उ.प्र. उद्योग प्रतिनिधि मंडल की बैठक सोमवार को नगर के भटवा की पोखरी स्थित व्यापारी नेता भोलानाथ ऊमर के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने वर्तमान समय में व्यापारियों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कहा गया कि देश को लगातार नई-नई आर्थिक क्रांति के नाम पर ठगा जा रहा है। इन नए नियमों की आड़ में व्यापारियों को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। बैठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी, व्यापारी नेता पूनम चंद्र जैन, जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोवर्धन नाथ त्रिपाठी, व्यापारी नेता शैलेंद्र अग्रहर्रि, पेट्रोकैमिकल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी ने संबोधित किया। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में आगामी 28 सितंबर को भारत बंद को अपना समर्थन दिया। इस दौरान मनोज जैन, राजीव मेहरोत्रा, पन्ना लाल, गणेश ऊमर, अनिल अग्रवाल, अनुज ऊमर, राहुल बरनवाल, अंकित गुप्ता, रूपेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें