फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से पूजी गई ललई छठ महरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ललई छठ पर शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत धारण कर पूजा की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने पूजा कर महुआ, तिन्नी का चावल व दही का भोग लगाया और पुत्रों के मंगलमय भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रसाद वितरण कर खुद प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से प्रारंभ यह पूजन दोपहर तक चला। महिलाए गंगा तट, तालाब अथवा पोखरी के किनारे समूहो में इकठ्ठा हुई। छह प्रकार के फलों के साथ ललई छठ महरानी का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा देवी की महिमा से भरी कहानियां भी सुनाई गई। इस दिन व्रती महिलाएं खेतो में बगैर जोता बोए प्रसाद ही चढ़ावा चढ़ाती व ग्रहण करती हैं। गांवो में कुछ महिलाएं मनोकामनाएं पूर्ण होने पर थालियों में नारियल, केला के साथ ही छह प्रकार के फल, खिलौने व कपड़े सजाए बाजेगाजे के साथ पूजन स्थल तक पहुंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें