मिर्जापुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार द्वारा मदरसों में शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए समय सारिणी जारी किया जा चुका है। मदरसा एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ से अपरान्ह एक बजे तक संचालित होंगे। वहीं एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से अपरान्ह दो बजे तक संचालित होंगे साथ ही मदसों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहेगा। कहा कि जनपद के सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य समय सारिणी के अनुसार पठन पाठन कराना सुनिश्चित करें।