फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाधिकार यात्रा बरकछा पहुंचने पर होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक बुधवार को नकहरा रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में जय जवान, जय किसान जनाधिकार यात्रा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करती पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा रेखा सिंह पटेल ने कहा कि जय जवान, जय किसान यात्रा का शुभारंभ आठ अगस्त को मुगलसराय केंद्रीय कार्यालय से प्रारंभ होकर चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को वाराणसी में समापन अवसर पर सायंकाल चार बजे यात्रा का समापन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुरुवार को जय जवान, जय किसान जनाधिकार यात्रा साढ़े ग्यारह बजे सिटी विकास खंड के बरकछा पहुंचेगी। जहां कुछ देर ठहरने के बाद मुंहकुंचवां, बरौधा पुल, विकास भवन, शीतला मंदिर होते शास्त्री सेतु के रास्ते वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जाएगी। उन्होंने कहा कि जनाधिकार यात्रा बरकछा पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। बैठक में दिलीप सिंह पटेल, इन्द्रप्रकाश पटेल, मुरारीलाल, विजय कुमार कौशल, आशुतोष यादव, सम्पूर्णानन्द, धनंजय सिंह, अमित सिंह, सृष्टि पटेल, आशा किरन, विनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें