फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखड़ व छानबे क्षेत्र में समय से नहीं पहुंच पा रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। क्षेत्र के खानपुर में स्थित उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में अध्यापकों की तैनाती नहीं होने से पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। वर्तमान समय में विद्यालय में न तो अध्यापक हैं और न ही प्रधानाध्यापक हैं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अदलपुरा के प्रधानाध्यापक को खानपुर का भी चार्ज दिया गया है जिसके चलते दोनों विद्यालयों में बच्चों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र स्थित उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय अदलपुरा व खानपुर में भवन की दूसरी किस्त नहीं आने के चलते अभी विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अधूरा है। भवन नहीं होने से बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अदलपुरा विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे में तथा खानपुर का विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे में संचालित किया जा रहा है। विद्यालय भवन न होने से बच्चों का नामांकन भी नही हो पा रहा है। खानपुर विद्यालय में नए एडमिशन के नाम पर अब तक महज छह बच्चों का एडमिशन किया गया है। इसी तरह से हाई स्कूल में 15 बच्चे ही अध्ययनरत हैं। एक तरफ सरकार बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है तो दूसरी ओर सीखड़ विकास खंड के खानपुर एवं अदलपुरा में अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों के पठन पाठन पर बुुुरा असर पड़ रहा है। अदलपुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा हरिगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि अदलपुरा विद्यालय देखने के बाद दूसरे पहर खानपुर विद्यालय को देखता हूं। खानपुर में प्रधानाध्यापक का पद रिक्त चल रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि शिक्षकों की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। आयोग से शिक्षकों की तैनाती होते ही शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। इसके पूर्व शिक्षकों को संबद्घ करके पठन पाठन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें