फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थो की विक्री करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल पुलिस ने अमरावती चौराहा, बड़ा बगीचा तिराहा एवं दिवान घाट से तीन आरोपियों को 12 ग्राम हेरोइन व 600 ग्राम गांजा के साथ सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गत काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थो की विक्री कर रहे है। जानकारी होने पर उपनिरीक्षक राकेश वर्मा एवं राजेश चौबे ने सोमवार को तीनों सथानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शेट्टी उर्फ संतोष पुत्र स्व. भैरो प्रसाद निवासी बावली चौराहा को छह ग्राम हेरोईन के साथ बावली चौराहा से गिरफ्तार किया। वहीं गेरु पासी पुत्र स्व. मुन्नर पासी निवासी बड़ा बगीचा विंध्याचल 600 ग्राम गांजा के साथ बड़ा बगीचा से पकड़ा। साथ शीतल सोनकर पुत्र गरीब सोनकर निवासी बरौधा कचार कटरा छह ग्राम हेरोईन के साथ दीवान घाट से गिरफ्तार कर लिया। सभी के विरुद्घ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें