फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट से किसानों को मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्यों का तहसील मुख्यालय चुनार पर किसान समस्याओं को लेकर आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। सदस्यों ने धरने के माध्यम से सरकार से मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर सात पर स्थित किसानों की अधिग्रहित भूमि को आबादी दर्ज किया जाय और सर्किल रेट का चार गुना भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले जमीन का सर्किल रेट की दर से मुआवजा का भुगतान किया जाय। वर्ष 2016 में सरकार द्वारा किसानों के ऋण माफी का आदेश जारी हुआ था, जिसमें तमाम विसंगतियां है उसे दूर किया जाय। स्वामीनाथन आयोग के रिपोर्ट को लागत मूल्य का निर्धारण कर आयोग के नियमानुसार सभी फसलों का बिना भेदभाव किये मूल्य निर्धारण किया जाय। गन्ना किसानों का बकाया दिया जाय, वरिष्ठ किसानों को बिना लिंग भेदभाव के पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाय। उपरोक्त मांग सहित अन्य कई मांगें शामिल हैं। इस दौरान किसान धर्मदेव उपाध्याय, अली जमीर खान, करूणाशंकर शुक्ला, फणिंद श्रीवास्तव, नरेश उपाध्याय, राजाराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें