फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरुहना व पुरानी दशमी में छाया जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न मोहल्लों में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को सौंपे गए पत्रक में भरुहना गांव निवासी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि घर के आसपास न तो कोई कुंआ है और न ही हैंडपंप। जिससे पानी के लिए लोगों को तेज धूप और गर्मी में संकटों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले से नगर पालिका का पाइप लाइन गुजरा हुुआ है। जिसमें अपने-अपने कनेक्शन के लिए एड़ियां तक घिसनी पड़ गई, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं मिला। जबकि मोहल्ले में प्रार्थी के साथ ही अन्य लोगों के द्वारा उसका शुल्क भी दिए जाने को तैयार हैं। उन्होंने डीएम से पानी कनेक्शन दिलवाने की गुहार लगाई। इसी तरह से राष्ट्रीय विकास मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित सौंपे गए पत्रक में मोहल्ला पुरानी दशमी और रोडवेज चौराहा पर एक माह से अधिक पेयजल आपूर्ति ठप होने की बात रखते हुए पानी की व्यवस्था करने की मांग की है। पत्रक में मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि मोहल्ले में लगे हुए हैंडपंप सूख चुके हैं, पानी को लेकर ग्रामीणों को हाथों में डिब्बे या बाल्टियां लेकर अगल-बगल के मोहल्लों से पानी के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने मिनी ट्यूबवेल की अविलंब स्थापना कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें