फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर की दूकान हटवाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बाबूलाल जायसवाल इंटर कालेज से महज 25 मीटर की दूरी पर स्थित फल मंडी कालोनी में स्थित बीयर की दुकान को हटवाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। कालोनी के लोगों ने सोमवार को नगर विधायक को पत्रक सौंपकर बीयर की दूकान हटवाने की मांग की। इसे संज्ञान में लेते हुए नगर विधायक रत्नाकर मिश्र जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नगर विधायक ने कहा कि नियमानुसार किसी भी स्कूल के समीप मादक पदार्थ की दुकान नहीं होनी चाहिए। नगर विधायक को पत्रक सौंपने वालों में कृष्ण चंद्र जायसवाल, तारा चंद्र, सरिता देवी, रामबाबू कसेरा, रमेश कसेरा, अंजली, शशिलता, वंदना वर्मा, मो. फारूख, नसरीन बानों, समीर गुप्त, राजेश द्विवेदी, संतोष अग्रहरि, प्रिंस केशरवानी, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें