फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल से होता है बच्चो के प्रतिभा का प्रदर्शन: आफताभ अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। मीरजापुर वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित ग्लेनहिल स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शनिवार को समापन हुआ। प्रथम दिन प्ले ग्रुप, यूकेजी, क्लास वन, टू के बच्चों ने जलेबी रेस, म्यूजिकल चेयररेस, वैलून ब्लास्टिंग, गारलैंड रेस, स्पून मारबल रेस आदि खेलें में प्रतिभाग किया। समारोह के दूसरे दिन व्यायज एंड गर्ल्स 100 मीटर रेस, हाई जम्प, लांग जंप एवं क्रिकेट गेम का फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन

खेलकूद आयोजन में प्रतिभाग करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को स्कूल के चेयरमैन आफताब अहमद ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावक, स्कूल परिवार के सदस्यों व बच्चों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई को लेकर क्लास वर्क, रिवाइज व होम वर्क को पूरा करना जरूरी है। इसके साथ ही शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए खेलों में भी थोड़ा समय देना चाहिए। इससे बच्चों का मनोरंजन हो जाता है। बच्चे खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं, आगे चलकर यही बच्चे देश ओर प्रदेश स्तर के आयोजनों में भाग लेकर हम सबको गौरवांवित करते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डी.के. मिश्रा ने कहा कि खेलों के आयोजन में भाग लेने से जहां प्रतिभाओं की पहचान होती है, वहीं दूसरी ओर आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समापन अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर स्वाती पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी रेनुका पांडेय, गेम टीचर सौरभ शुक्ला, दिनेश कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें